अवैध रूप से भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला  20 साल पहले एक निश्चत अवधि के लियS भारत आई थी  और वीजा खत्म होने के बाद यह गुम हो गयी थी। मामला खुफिया विभाग की नजर में था। लिहाजा खुफिया विभाग काफी समय से महिला की खोजबीन कर रहा था। आज खुफिया विभाग और पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाकिस्तानी महिला सुसंगत धाराओं में जेल जा रही है।

पुलिस गिरफ्त में आई यह महिला जिसका नाम फौजिया उम्र 45 साल जो की फ़िरोज़ाबाद मे सन 1998 से रह रही थी। फौजिया1998 में पाकिस्तान से 3 माह के वीजे पर भारत आई थी। वीजा ख़त्म होने जाने के बाद भी यह महिला वापस पाकिस्तान नहीं गई और चोरी छिपे यहा रहना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार 2001 से यह विलुप्त हो गई। जब यह मामला ख़ुफ़िया विभाग के संज्ञान में आया तो काफी जगह तलाशी के बाद भी यह महिला नहीं मिल सकी। आज फ़िरोज़ाबाद की खुफिया टीम ने इसकी तलाशी में धौलपुर दविश दी तो यह बहा अपने रिस्तेदार के यहां मिल गई। ख़ुफ़िया पुलिस इसे फ़िरोज़ाबाद लेकर आई ,और इसका मेडिकल कराकर इसे पासपोर्ट अधिनियम और फोरनर एक्ट- 14  धाराओं में जेल भेज दिया है।