प्रियंका ने निक के स्वागत में रखी पार्टी,बॉलीवुड की कई हस्तियों ने की शिरकत

खबरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा और निक का रिलेशन आजकल बेहद सुर्खियां बटौर रहा है। प्रियंका अपने इस नए दोस्त को अपनी मां से मिलाने मुंबई लाई हैं। इस दौरान प्रियंका ने निक के स्वागत में एक पार्टी भी दी। पार्टी में परिणीति चोपड़ा भी मौजुद थी वे प्रियंका की कजिन हैं।

इनके इलावा आलिया भट्ट भी पार्टी में शामिल हुईं।

फिलहाल डेटिंग वर्ल्ड का नया कपल बनकर उभरे प्रियंका और निक जोनस की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर सुर्खि‍यां बटोर रही है। निक संग प्रियंका के डिनर डेट पर जाने के बाद दोनों का रिलेशन चर्चा में है।

पिछले दिनों अमेरिका के एलए डोगर्स स्टेडियम में दोनों को बेसबॉल मैच देखते हुए पाया गया था। जिसके बाद से दोनों के अफेयर को लेकर रिपोर्ट्स छाई रहीं हैं। निक जोनस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।