ऊना में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

खबरें अभी तक। ऊना में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, नेताओं, अधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों ने किया योग, भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पतंजलि के जिलास्तरीय कार्यक्रम में किया योग, डीसी ऊना ने अधिकारियों के साथ बहडाला स्कूल में की योग क्रियाएं की।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस ऊना में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। योग दिवस के उपलक्ष्य पर पतंजलि और जिला प्रशासन सहित कई संस्थाओं ने योग शिविरों का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के द्वारा हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर योग किया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूल बहडाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीसी ऊना सहित जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद आज विश्वभर में चौथा योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर ऊना जिला में भी विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाएं गए। जिनमें नेताओं, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों से लेकर सभी वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पतंजलि योग समिति द्वारा हिमोत्कर्ष कॉलेज में जिलास्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे इस दौरान सत्ती ने सैंकड़ों की तादाद में आये लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रियाएं की।

वहीँ सरकारी स्कूल बहडाला में जिला प्रशासन द्वारा योग दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें डीसी ऊना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने योग क्रियाएं की। वहीँ सैनिक विश्राम गृह में भूतपूर्व सैनिकों और ऊना में कॉलेज में NCC कैडेट्स ने भी योग किया।  विभिन्न स्थानों पर लगे योग शिविरों में 45 मिनट के कार्यक्रम में लगभग 26 क्रियाएं करवाई गई। पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, लेकिन यह लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका था।