चीका में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

खबरें अभी तक। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजकीय वरिस्ठ माद्यमिक विद्यालय चीका में  प्रात: 7 बजे  किया गया विधायक कुलवंत बाजीगर ने योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। आज स्कूल में योगदिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों अन्य लोगों द्वारा मनाया । जिसमे हजारो की संख्या में , अधिकारियों, कर्मचारियों व् लोगो ने योगा किया।

योग दिवस में योग क्रियाओं के साथ-साथ लोगों को शारीरिक स्वस्थता व मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए योग के महत्व और भारतीय इतिहास में ऋषि-मुनियों द्वारा योग के माध्यम से दूर किए जाने वाले विभिन्न शारीरिक और मानसिक रोगों की जानकारी भी दी। योग शिवर में कुलवंत बाजीगर  ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है।

योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करता है तथा यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा की मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 12 योगशालाओं की स्वीकृति दे दी है जो जल्द ही शुरू शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा की शहर के सभी पार्को सुधारा जायेगा ,एक करोड़ 6 लाख के पार्को के टेंडर लग चुके है और जल्द की सभी पार्को को सूंदर बनाया जायेगा। वहीं योगा करने पहुंची टीचर तृप्त देवी ने सरकार द्वारा योगदिवस को सराहा और कहा की योग से सभी बिमारिओ से मुक्ति मिलती है।