कई महीनों से आतंक मचा रहा तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंसा

खबरें अभी तक। सीतापुर 5 माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ  वन विभाग के जाल में फंस गया। जिले के तहसील क्षेत्र में जनवरी माह से  आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। सदरपुर थाना अध्यक्ष को रात्रि गश्त के दौरान पिछले 24 जनवरी को तेंदुआ दिखाई दिया था।  इसके बाद तेंदुए ने एक गाय और एक ग्रामीण पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगभग 4 माह से कई स्थानों पर पेड़े लगवाए थे। लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा था।

बुधवार सुबह सदरपुर थाना क्षेत्र के बेनी माधव पुर गांव के पास नहर पटरी के किनारे वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ बकरी खाने के लिए घुसा और फंस गया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने जानकारी डीएफओ को दी है।