मंदिर में सफाई करने आई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़

खबरें अभी तक। यमुनानगर में भीड़ का न्याय छेड़छाड़ के आरोपी को दी मौके पर ही सजा, नंगा कर मुँह काला कर घुमाया और पिटाई करते हुए ले गए पुलिस चौंकी, हुडा सेक्टर 17 स्थित शनि मंदिर में सफाई करने वाली किशोरी ने पुजारी पर तलाशी के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। वारदात बृहस्पतिवार की है। इस मामले को लेकर सोमवार देर शाम मंदिर परिसर में दोनों पक्षों की बैठक हो रही थी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों पुजारी के साथ मारपीट कर दी।दूसरे लोगों ने पुजारी को बचाया। मामला थाने में जा पहुंचा।

जानकारी के अनुसार शनि मंदिर में सफाई के लिए एक परिवार वहीं रहता है। बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में किशोरी सफाई कर रही थी। इस दौरान पुजारी भी वहां आ गए। उन्होंने देखा कि उनको अपनी रुद्राक्ष की माला नहीं मिल रही।  उन्होंने किशोरी पर माला चोरी करने का आरोप लगाया। उसने किसी भी प्रकार की चोरी करने से मना किया।

लेकिन पुजारी नहीं माना। किशोरी की तलाशी ली। किशोरी का आरोप है कि तलाशी के दौरान पुजारी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। इसकी शिकायत उसने परिवार के लोगों से की। उसी शाम को दोनों पक्षों में बातचीत हुई। उसी रात को पुलिस के पास गए, लेकिन दोनों ने पुलिस को कोई कार्रवाई करने से मना करते हुए बताया कि वह आपस में सुलझा लेंगे।

इसी बात को लेकर देर शाम को दोनों पक्षों की मीटिंग हो रही थी। इस दौरान बात बढ़ने पर कुछ लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी और उसे नंगा कर घुमाते हुए पुलिस चौंकी तक ले गए हालांकि कुछ लोगो ने बीच बचाव किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।