कन्नौज: खेत में पड़ा मिला युवक का शव

खबरें अभी तक। कन्नौज में एक युवक की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या कर हत्यारे फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की मृतक का दो दिन पहले भण्डारे में किसी से विवाद हो गया था। परिजन उसी विवाद को हत्या का कारण बता रहे हैं।
सड़क पर पड़ा यह शव कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के निवारी गांव के सोनू ठाकुर का है। सोनू का शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कैरदा पुल के पास एक खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। परिजनों का कहना है भाई की 2 दिन पहले भागवत कथा के भंडारे में उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया था। परिजन उसी विवाद को हत्या का कारण बता रहे हैं।
सुबह तड़के हत्या की सूचना पर कन्नौज एसपी किरीट राठौड़ भी मौके पर पहुंच गये। एसपी ने खुद वारदात स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मौके से कुछ क्लू मिले हैं। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।