48 घंटों में 6 किसानों की मौत, कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

खबरें अभी तक। पिछले 48 घंटों में 6 किसानों  की मौत के लिए अकाली दल की महिला प्रधान बीबी जागीर कौर ने कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है।अकाली दल ने आत्म हत्याओं के लगातार बढ़ रहे ग्राफ के लिए कांग्रेस के झूठे वादों को जिम्मेदार ठहराया है। शाहकोट पहुंची जगीर कौर  ने कहा कि ना ही कांग्रेस झूठे वादे करती और ना ही किसान खुदखुशी के लिए मजबूर होते। वह शाहकोट उप चुनाव के प्रचार के लिए यहां आई हुई थी।