मालदीव के EEZ की संयुक्त निगरानी के लिए भारतीय नौसेना का एक पोत तैनात

खबरें अबी तक। दोनों देशों के संबंधों में आई गिरावट में सुधार लाने के लिए मालदीव के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की संयुक्त निगरानी  करने के लिए भारतीय नौसेना का एक पोत तैनात किया गया है। भाषा के मुताबिक भारतीय नौसेना ने कहा कि उसके पोत सुमेधा को 9 से 17 मई तक के लिए मालदीव के EEZ की संयुक्त निगरानी के लिए तैनात किया गया है। नौसेना ने कहा कि यह मालदीव के विशाल EEZ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार और भारतीय नौसेना का प्रयास है। नौसेना ने कहा कि यह तैनाती उसके ‘मिशन आधारित तैनाती’ के तौर पर की गई

मालदीव एक छोटा-सा देश है  लेकिन वास्तव में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मालदीव हिंद महासागर में सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। यह हमारे देश के लक्षद्वीप समूह से महज 700 किमी दूर है। मालदीव एक ऐसे महत्वपूर्ण जहाज मार्ग से सटा हुआ है जिससे होकर चीन, जापान और भारत जैसे कई देशों को ऊर्जा की आपूर्ति होती है। भारत का करीब 97 फीसदी अंतरराष्ट्रीय व्यापार हिंद महासागर के द्वारा ही होता है। इसलिए यह समझा जा सकता है कि इसके मार्गों को सुरक्ष‍ित करना भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण है।