अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल शुरू

खबरें अभी तक। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने 3 दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचकरियों ने बहादुरगढ़ में प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारीयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अब सफाई कर्मचारियों ने 20 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस घेराव में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भी कर्मचारियों का साथ देगा। दरअसल सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करवाने, एनपीएस स्किम रद्द करवाने, ठेका प्रथा बंद करवाने की मांग की है।

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर योजनाबद्व तरीके से आंदोलन आगे बढ़ा रहे हैं। अब पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी आज से 3 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं यानी अब वे सफाई भी नही करेंगे। ऐसे में लोगो को भारी परेशानी भी होना लाज़मी है। सफाई कर्मचारियों ने  फायर ब्रिगेड में  तैनात  बारहवीं कक्षा से कम शिक्षित कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को हटाया गया तो वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे । सफाई कर्मचारी अब 20 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवासों का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने इसके बाद भी उनकी मांगे नही मानी तो उनका ये आंदोलन और भी बड़ा किया जाएगा।