नारायणगढ़: फायर बिग्रेड कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर

ख़बरें अभी तक। पंचकूला- नारायणगढ़ में स्थित फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। आज नगरपालिका के सभी सफाई कर्मचारी व फायर बिग्रेड के कर्मचारी इस तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठ गये हैं। जिस कारण जहां शहर में सफाई व्यवस्था चरमरायेगी, वहीं अगर क्षेत्र में कोई आग लगने की घटना घटी तो फायर बिग्रेड के कर्मचारी वहां नहीं पहुंचेंगे। सभी कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फायर बिग्रेड कर्मचारियों का कहना था कि वह पिछले दस दस वर्षों से कच्चे कर्मचारी के तौर पर विभाग में कार्यरत हैं परन्तु अब सरकार नई भर्ती करने के नाम पर उनको बाहर का रास्ता दिखा रही है। उनका कहना था कि हमें नई भर्ती से कोई एतराज नहीं है परन्तु हमारी मांग है कि पहले कई वर्षों से फायर बिग्रेड के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के अंदर इस सांकेतिक हड़़ताल में सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय के अंदर वह इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर देंगे जिसकी जिम्मेंवारी सरकार की होगी।