हिमाचल में भारी बारिश से तापमान में आई गिरावट

खबरें अभी तक। हिमाचल में तेज़ बारिश और बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश और बर्फीली हवाओं ने तापमान में भी बहुत गिरावट आई है अचानक आसमान से बरसी आफत ने सारा जन जीवन पर असर डाला है, हिमाचल के कबीले इलाकों लाहौल स्पीती में मई महीने में हो बर्फ़बारी हो रही है लाहौल स्पीती के मुख्यालय केलोंग में आज तापमान शून्य से नीचे चला गया है। केलोंग का तापमान माईन्स -0.3 डिग्री शिमला में जम कर ओले बरसे राज्य भर में सामान्य तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरा, मौसम के कहर से खुद को बचने के लिए लोग यहाँ वहां भागते दिखाई दिये।

देश भर में जारी मौसम के कहर से बर्बादी और तबाही से हिमाचल प्रदेश भी नहीं बच पाया है प्रदेश के कबीले इलाकों में बर्फ़बारी जारी है तो निचले इलाकों में बारिश और ओलों का कहर लोगों की परेशानी का कारण बन गया है शिमला के रिज मैदान पर दोपहर को ओलावृष्टि से बर्फ सी सफ़ेद चादर बिछ गयी , मौसम का कहर ऐसा था की लोग मौसम के रौद्र रूप से खुद को बचाने के लिए यहाँ वहाँ भागते देखे गए प्रदेश के कबीले क्षेत्र किन्नौर, लाहौल स्पीती में मई महीने में बर्फ़बारी जारी है प्रदेश भर में मौसम के बिगड़ने से जन जीवन पर व्यापक असर हुआ है।

शिमला की बात करें तो राजधानी में करीब घंटे भर के लिए शहर की रफ़्तार थम सी गयी, लोग हो या गाड़िया जहाँ-तहाँ फंसी रही और मौसम के कहर ने लोगों को दिन भर डराए रखा। किसानों की मेहनत पर मौसम का कहर बर्बादी के रूप में देखने को मिला। ऊपरी शिमला में सेब की फसल पर लगातार जारी ओलावृष्टि ने आज भी बची हुई फसल को भारी नुकसान पहुंचाया जबकि निचले क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी तूफान ने गेहूँ की पक्की हुई फसल को बर्बाद कर दी है। प्रदेश के ने इलाकों से लैंड सलाईड, पेड़ों के गिरने और सार्वजनिक और निजी सम्पति को नुकसान की भी सूचना मिली है।