राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने की अंत्योदय भवन मेले में शिरकत, सीएम को दी जन्मदिन की बधाई

खबरें अभी तक। खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अंत्योदय भवन मेले में शिरकत की भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान दिए बयान कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो के ज़रिए अपनी चुनाव लड़ने की जमीन को तलाश रहे हैं। इस पर राज्यमंत्री काम्बोज बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें कोई जमीन तलाशने की जरूरत नहीं है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे मजबूत नेता हैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वह लड़ सकते हैं।

इनेलो बसपा के गठबंधन पर राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि दो विपरीत विचारधाराओ का गठबंधन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। उन्होंने इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भी इन दोनों दलों का गटबंधन था और प्रदेश में वोट डाल रहे थे उस समय इनेलो के लोग खुद कहते थे कि छाती पर पत्थर रखकर मुहर लगाओ हाथी पर कि यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चल सकता खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता राज्यमंत्री कर्णदेव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी आयु की कामना की।