यमुनानगर में महिला पुलिस कर्मचारी से हुई छेड़छाड़

ख़बरें अभी तक  यमुनानगर में एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ छेडख़ानी करने व धमकाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस चौकी में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी एक महिला के केस की जांच कर रही थी। और जांच के लिए दो पक्षों को चौकी में बुलाया गया था।

आरोप है कि उसी दौरान उसी एक पक्ष से महिला का पति आया और उसने महिला पुलिस कर्मचारी के साथ गाली गलौच की और दूसरे पक्ष पर पैसे लेने का आरोप लगाया और महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। वहीं महिला पुलिस कर्मी ने इस बात की शिकायत अपने उच्च अधिकारियों को दी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति ने अपने ऊपर महिला पुलिस कर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

वहीं महिला आयोग और डी.जी. ऑफिस से खिचांई करवाने का जिक्र भी शिकायत में है। आरोप ये भी है कि सिपाही को मेवात भिजवाने की धमकी दी गई। यह भी कहा कि उसके साथी जेल में हैं और वह उसे सबक सिखाएगा। इसी दौरान मुख्य सिपाही ने नामजद से कहा कि वह उसके साथ चौकी इंचार्ज के पास चले। जैसे ही मुख्य सिपाही कुर्सी से खड़ी हुई तो नामजद व्यक्ति ने प्राइवेट पार्टस पर हाथ मारा और चुन्नी खींच ली। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली।