शिक्षा के मंदिर में दरिंदों ने महिला से किया दुष्कर्म

खबरें अभी तक। डिबाई की धर्मपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ इंटर कॉलेज के पास गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में काम करता है। महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला बुधवार की रात गेहूं लेने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में तीन दरिंदों ने महिला को दबोच लिया और पास के इंटर कॉलेजमें ले जाकर गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने जुबान खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला कोतवाली में पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला ने तीन दरिंदों को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।