मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों को मिली राहत

खबरें अभी तक। हरियाणा और पंजाब में पश्चिम बदलाव के कारण आज मौसम सुहावना हुआ। प्रात:काल से ही बादल छाए हुए थे और दोपहर लगभग 2:30   बजे से धूल भरी आँधी शुरु हो गई तत्पश्चात मुसलादार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो मिली परंतु  कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पढ़ा, विशेषत: पैदल चलने वाले और दोपहिया चालकों को। जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित प्रभावित रहा और कई जगहों पर तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हुई जिससे लोगों को चिल्चिलाती गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा व आंशिक तौर पर बादल छाये रह सकते है, तेज हवाएं चलने और कहीं- कहीं गरज साथ बारिश की संभावना जताई है।

गत दिवस भी सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया था। हालांकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यही कारण है कि सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को भी लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिला।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। कहा था कि दो-चार घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रात में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी थी।