सरकार कर्ज को लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कमजोर करने पर तुली : कांग्रेस

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर जमकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बहस हुई। वर्तमान में प्रदेश पर कुल 46 हजार 502 करोड़ का कर्ज बकाया है।  सत्र के शुरु होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया की सरकार बेवजह कर्ज को लेकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कमजोर करन पर तुली हुई है। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमान संभाली और विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक कुल एक हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है। जिसमें से 735 करोड़ रुपये पिछले कर्ज की अदायगी और 235 करोड़ रुपए नई जनहित की योजनाओं को शुरु करने के लिए लिया गया है।