सावित्री फुले की भाजपा के खिलाफ बयानबाजी से फैली नाराजगी

खबरें अभी तक। बहराइच से बीजेपी की लोकसभा सांसद सावित्री फुले की आेर से लगातार सरकार के खिलाफ बोलने व आरक्षण के नाम पर बेवजह की बयानबाजी को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गयी है। इसी को लेकर आज जिले के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंक उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि सांसद आरक्षण के नाम पर बेवजह की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

सावित्रीबाईफुले सरकार के खिलाफ नानपारा में सभा करने के साथ लखनऊ में प्रेस वार्ता भी कर चुकी हैं। इससे बलहा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। सभी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में रविवार को धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। मटेहीकलां में रामसरोज पाठक, बलईगांव में रोहित गुप्ता, बड़खडिया में प्रमोद आर्य, चफरिया मंडल में जितेंद्र तिवारी, उर्रा में उदयराज सिंह, मिहीपुरवा बाजार में वीरचंद वर्मा, मीडिया प्रभारी रोहित शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र मौर्या, गायघाट मंडल में विक्रम सिंह, दौलतपुर में सोहन निषाद के नेतृत्व मे सांसद बहराइच का विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने सांसद का पुतला जलाया।