स्‍मोकिंग का शौकीन हाथी देखा है कभी

भारत के जंगलों में है ये हाथी

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक हाथी का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो भारत में दक्षिण के किसी राज्‍य के जंगल का है। वीडियो में एक हाथी राख के ढेर से धूम्रपान का मजा लेता दिखाई दे रहा है। ये नजारा खासा मजेदार है। हालांकि हाथी के इस बर्ताव को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में हैं, लेकिन उनका मानना है कि संभवत हाथियों को धूम्रपान करने में आनंद आता हो और वो इसीलिए ये करता नजर आ रहा है।

 

2016 का है वीडियो

ये भी बताया जा रहा है कि ये वीडियो साल 2016 का है। हालाकि ये अभी कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक किया गया है। सामने आते ही लोगों की निगाह में चढ़ गया। वैज्ञानिकों ने ये भी कहा कि हाथी चारकोल और राख को चिकित्‍सीय कारणों से भी पसंद करते हैं। हालाकि विशेषज्ञ इस पर आगे भी अध्‍ययन करना चाहते हैं।