नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में 2 लोग गिरफ्तार

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में शुक्रवार को पुलिस को 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को चरस व हैरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पहले मामले में सोलन सदर पुलिस ने एक युवक को गश्त के दौरान 450 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शामती में गश्त के दौरान जब पुलिस ने एक युवक एक बैग उठाकर पैदल आते हुए देखा। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी कुल्लू के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

युवक से 2.33 ग्राम हैरोइन बरामद
दूसरे मामले में कंडाघाट पुलिस ने वाकनाघाट में पंजाब के एक युवक से 2.33 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार देर शाम थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ वाकनाघाट से जे.पी. वि.वि. को जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी ईशु पंजाब का रहने वाला है जो अपने माता-पिता के साथ शिमला में रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हैरोइन (चिट्टा) को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।