FY18 में भारत के तेल आयात बिल में हो सकता है 25 फीसद का इजाफा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण चालू वित्त वर्ष में, जो कि अगले हफ्ते समाप्त होने जा रहा है, भारत का तेल आयात बिल बढ़कर 87.7 बिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। भारत ने वित्त वर्ष 2016-17 में 213.93 मिलियन टन क्रूड ऑयल का निर्यात किया था। इतने तेल के लिए भारत ने 70.196 बिलियन डॉलर यानी 4.7 लाख करोड़ का भुगतान किया था।

पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत का तेल आयात 219.15 मिलियन टन आंका गया है। यानी इस तेल की राशि 87.725 बिलियन डॉलर यानी करीब 5.65 लाख करोड़ रुपए होगी। भारत अपनी तेल संबंधी 80 फीसद जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर रहता है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 11 महीनों (अप्रैल 2017 से फरवरी 2018) के दौरान देश में 195.7 मिलियन टन क्रूड ऑयल का आयात हुआ है, जो कि करीब 63.5 बिलियन डॉलर के आस-पास बैठता है।