रूपयों के लिए नवजात को बेच रही दो महिलाएं रंगे हाथों काबू

खबरें अभी तक। नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपयों के लिए बेच रही दो महिलाओं को को पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया है। इन महिलाओं ने बच्चे को कहां से ले आई हैं, इस बात का कोई ठोस जवाब अभी तक इन्होंने नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं किरण व रेणु कुछ दिन ही के बच्चे(लड़का) को अंबाला में बलदेव नगर की एक महिला को बेचना चाहती थी। खरीददार महिला को इन पर शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया और रंगे हाथों काबू किया है।

बताया जा रहा है बलदेव नगर की एक महिला को बच्चा गोद लेना था जिसका पता जब किरण नाम की महिला चला तो उसने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया और डेढ़ लाख में बच्चा देने की बात कही। डील पक्की हुई तो रेणु बच्चे को लेकर अंबाला किरण के पास पहुंची जहां पुलिस पहले से ही दोनों का इंतजार कर रही थी।