चौटाला से मिले बादल, राजनीतिक हालातों पर दो घंटे तक हुई बातचीत

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से मिलने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चौटाला के सिरसा के तेजोखेड़ा स्थित फार्म हाउस पहुंचे। ओमप्रकाश चौटाला दिल्ली की तिहाड़ जेल से पैरोल पर हैं। दोनों पगड़ी बदल भाइयों के बीच करीब दो घंटे चर्चा हुई।

बादल गत सायं करीब साढ़े पांच बजे फार्म हाउस पर पहुंचे। देश के सबसे उम्रदराज राजनीतिज्ञों में शुमार चौटाला और बादल ने परिवार की कुशलक्षेम के साथ ही मौजूदा राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। इस दौरान चौटाला के छोटे बेटे हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, अभय के बेटे कर्ण चौटाला, अर्जुन चौटाला भी मौजूद रहे।

दीपावली पर बादल से मिलने गए थे चौटाला

अक्तूबर 2017 में दीपावली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अपने पौत्र कर्ण चौटाला के साथ गांव बादल गए थे। वहां जाकर उन्होंने प्रकाश ङ्क्षसह बादल, सुखवीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से मुलाकात करके दीपावली की बधाई दी थी। उस समय चौटाला पैरोल पर थे। अब दोबारा पैरोल मिली तो होली की बधाई देने बादल तेजाखेड़ा पहुंच गए। भेंट के बाद बादल डबवाली के रास्ते अपने गांव बादल लौट गए।