Budget 2023: घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बजट से जुड़ी बड़ी अपडेट आई सामने

ख़बरें अभी तक:मोदी सरकार 2024 चुनाव से पहले एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है और इस लिए सबकी निगाहें 1 फरवरी पर है यानी कि कल यूनियन बजट पेश होना है। सभी देशवासी अनुमान लगा रहे हैं कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी को चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी देती हुई नजर आएंगी। यूनियन बजट देश को गति देने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यूनियन बजट में सभी को ध्यान में रखते हुए कई घोषणा की जा सकती है।

वहीं बजट को लेकर कई जानकारों ने अपनी-अपनी राय भी रखी है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा है कि बजट देश की गति में तेजी लाने का काम करता है जो सभी सेक्टर को देख कर चलता है जैसे महंगाई के बिना आर्थिक, गैर-कर स्रोतों से अधिक संसाधन जुटाना, राजकोषीय सूझबूझ, जरूरत के अनुसार रियायतें देना। यह सभी बजट के अहम हिस्सा होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले बजट में वित्त मंत्री सीतारमण कई सेक्टर को देखते हुए सूझबूझ के साथ आगे कदम बढ़ाएंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीतारमण सैलरीड क्‍लॉस और छोटे व्यापारियों आयकर में दे सकती है। बजट में रियल एस्टेट को गति देने के लिए लोन में छूट मिल सकती है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि middle-class को भी इसमें प्रॉपर्टी के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

होम लोन में कुछ हद तक छूट की मांग की जा सकती है। होम लोन में कुछ परसेंट की छूट मिल सकती है। इस बार के बजट में अनुमान लगाया जा रहा है कि हर जनता के लिए काफी खुशखबरी लेकर आने वाला है। इतना ही नहीं ब्याज कटौती सीमा को भी बढ़ाया जा सकता है कर्ज लेने वालों को कुछ तक राहत दी जा सकती है। वहीं एडवाइजरी के भागीदार विवेक जालान का कहना है कि टैक्स दरों को कम करने की जरूरत है।


यह साल का सबसे बड़ा तोहफा हो सकता है आम जनता के लिए कल वित्त मंत्रालय की तरफ से यही उम्मीद है कि कल के बजट से आम जनता को काफी राहत मिलेगी क्योंकि लगातार बढ़ रही महंगाई पर आम जनता की निगाहें केंद्र सरकार के बजट पर थी