होटल में मॉडल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा जिसे पढ़कर पुलिस भी हो गई हैरान!

ख़बरें अभी तक: मुंबई (Mumbai) को वैसे तो सपनों की नगरी मायानगरी के नाम से जाना जाता है। जिसमें रोज हजारो लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है। कुछ लोगों के सपने पूरे तो वहीं कुछ के सपने अधुरे भी रह जाते है। इसलिए मां-बाप अपने बच्चों को सिनेमा के शौक से दूर ही रखना पसंद करते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर बनें इंजीनियर बनें और ना कुछ कर पाएं तो रेलवे में ही नौकरी कर लें।

मुंबई में 30 साल की मॉडल ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट में लिखा 'मैं खुश नहीं  हूं, शांति चाहिए'

ग्लैमरस वर्ल्ड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है। मुंबई (Mumbai) से एक बार फिर शॉकिंग न्यूज सुनने को मिल रही है। एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। आत्महत्या (Suicide) से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट (Suicide Note) में अपना दर्द बयां किया। मुंबई (Mumbai) के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल ने चार बंगला इलाके के होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दी। होटल में एक कमरा किराए पर लेकर मॉडल रहने आई थी।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड (Suicide) केस की जांच जारी है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया जा रहा है। वो लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया था। रात को खाने का ऑर्डर दिया था। 

अगले दिन यानी गुरुवार को शॉकिंग खबर आई। होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रहा था। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला। जिसके बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस (Mumbai Police) को कॉल कर सारी डिटेल दी। इसके बाद पुलिस तुरंत होटल में पहुंची और रूम को मास्टर चाबी से खोला। फिर जो उन्होनें देखा उनके होश ही उड़ गए। तब तक मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड (Suicide) कर लिया था।

क्या था सुसाइड नोट का राज:

होटल रूम से पुलिस ने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करें। खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ADR के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।