क्या आप भी हैं चाय के साथ ब्रेड खाने के शौकीन? तो हो जाएं सावधान…

ख़बरें अभी तक: हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय (Tea) के साथ करना बेहद पसंद करते हैं। साथ ही बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में भी चाय (Tea) और इसके साथ ब्रेड, नमकीन या बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चाय के साथ ब्रेड (Tea with Bread) खाना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक (Harmful) साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! सुबह चाय (Tea) के साथ ब्रेड खाने से कई गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ता है और नियमित इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आईए जानते है चाय के साथ ब्रेड (Bread) खाने के नुकसान…

बढ़ता है ब्लड शुगर-

डायबिटीज के रोगियों के लिए चाय और ब्रेड ( Tea and Bread) का सेवन बहुत नुकसादायक साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे डायबिटीज (Diabetes) रोगियों की स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीज भूलकर भी चाय के साथ ब्रेड ( Tea and Bread) का सेवन न करें।

पेट में हो सकते हैं छाले-

अगर आप भी सुबह चाय का सेवन ब्रेड के साथ ( Tea and Bread) करते हैं तो इससे पेट की परत और आंतों में घाल हो सकते हैं क्योंकि चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या होती है। वहीं अगर आप साथ में ब्रेड (Bread) खाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

Woman having sweet food for breakfast

हृदय रोगों बढ़ता है-

शरीर का अधिक वजन, डायबिटीज(Diabetes), हाई बीपी (High BP) सभी हृदय रोगों के जोखिम कारक हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी योगदान देता है। इस तरह यह न सिर्फ हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय में हार्ट फैलियर जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

वजन बढ़ता है-

ब्रेड ज्यादातर मैदा से बनी होती हैं। साथ ही इनमें हानिकारक केमिकल (Harmful Chemicals) मिलाएं जाते हैं। जिसकी वजह से इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो होता है। जिससे यह ना सिर्फ पेट संबधी समस्याओं (Stomach infection) को जन्म देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। इसलिए अगर आप भी चाय के साथ ब्रेड (Tea and Bread) खाने के शौकीन हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दें।