World Heart Day 2022: जानिए हर साल क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड हार्ट डे’और क्या है इसके मायने…

ख़बरे अभी तक: विश्व भर में हर साल लाखों लोगों की मौत दिल की बीमारियों (Heart Disease) से हो जाती है। जिसे हम हर्टाट्टैक के नाम से जानते है, इसलिए लोगों को हर साल जागरूक करने के लिए है ‘वर्ल्‍ड हार्ट डे’ (World Heart Day) मनाया जाता है। दुनियाभर में इस आज के दिन लोगो को यह बताने का प्रयास किया जाता है कि, आप हार्ट की बीमारियों से खुद को कैसे बचाएं।

World Heart Day 2021: 29 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस  जानिए इतिहास महत्व और थीम - World Heart Day 2021 Why World Heart Day is  celebrated on

विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना पहली बार 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (World Heart Federation – WHF) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से की थी। वार्षिक आयोजन का विचार 1997-2011 तक WHF के अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी लुना द्वारा कल्पना की गई थी। शुरुआत में ये दिन सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था, जिसका पहला उत्सव 24 सितंबर, 2000 को हुआ था।

हर साल विश्व हृदय दिवस को एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल 2022 में विश्व हृदय दिवस की थीम “यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट” Use Heart for Every Heart है। विश्व हृदय दिवस की स्थापना के बाद से हर साल, विश्व स्तर पर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक विशिष्ट विषय के इर्द गिर्द ये दिन मनाया जाता है। इस के साथ स्लोगन, इस दिवस का महत्व, कुछ कॉमन मिथक और शुभकामना संदेश भी दिए जाते हैं।

इस थीम को मायने समझने के लिए इसे दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहला यूज हार्ट यानि दिल का उपयोग करें। इसका मतलब है कि हमें दिमाग से नहीं दिल से सोचते हुए कुछ अलग सोचना चाहिए। सभी फैसले लेने के लिए, साहसिक कदम उठाने के लिएत इस महत्वपूर्ण कार्य के बड़े लक्ष्यों से जुड़ना होगा। दिल ही ऐसा एकमात्र अंग है जिसे सुना और महसूस किया जा सकता है। यह जीवन का पहला और अंतिम संकेत होता है। इसमें लोगो को आपस में जोड़ने की क्षमता होती है।