29 मई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में AAP की ‘अब बदलेगा हरियाणा रैली’, अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

ख़बरें अभी तक || आम आदमी पार्टी 29 मई को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में ‘अब बदलेगा हरियाणा’ रैली से प्रदेश में विकास और ईमानदारी की राजनीति का आगाज करेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा के ऑब्जर्वर अंकित कादयान ने जानकारी देते हुए बताया की रैली की तैयारी जोरों से चल रही है। उन्होंने बताया की संयोजन कमेटी में हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता जी के साथ सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, सह-प्रभारी महेंदर चौधरी, निर्मल सिंह, अशोक तंवर, सुखबीर चहल, बीके कौशिक, अश्विनी दुल्हेड़ा और लक्ष्य गर्ग होंगे।

पूर्व विधायक दलबल सहित आम आदमी पार्टी में हुए शामिल – Janta ki Awaaz

इस अवसर पर उपस्थित आम आदमी पार्टी हरियाणा के ऑब्ज़र्वर साहिल लठवाल ने बताया कि प्रदेशभर में बैठक करके सभी 22 जिलों में निमंत्रण दिया जायेगा। इसमें दो लाख के करीब लोगों की व्यवस्था होगी। सभी जिला, तहसील और गाँवों में जाकर रैली का निमंत्रण दिया जायेगा। तैयारी जोरों से चल रही है और रैली से प्रदेश में बदलाव की राजनीति की शुरुआत होगी। हम प्रदेश में ‘अब हरियाणा बदलेंगे रैली’ से नई विचारधारा का आगाज कर रहे हैं।