फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन से देश को बड़ी क्षति… राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

ख़बरें अभी तक || भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। फ्लाइंग सिंख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने शुक्रवार रात अंतिम सांसे ली। वह 91 साल के थे। ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह कोविड-19 के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई के बाद विजेता के रूप में सामने आए थे। बुधवार को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। पूर्व एथलीट को एक हफ्ते तक मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के बाद ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद 3 जून को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया।

भारतीय क्रिकेट के इन सितारों ने मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि, खेल जगत में  शोक की लहर | Tendulkar, Sehwag Lead Tributes From Cricketing Fraternity  After Legendary Milkha Singh Passes ...

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह के परिवार में तीन बेटियां डॉ मोना सिंह, अलीजा ग्रोवर, सोनिया सांवल्का और बेटा जीव मिल्खा सिंह हैं। गोल्फर जीव, जो 14 बार के अंतरराष्ट्रीय विजेता हैं, भी अपने पिता की तरह पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। मिल्खा सिंह के निधन से उनके परिवार के साथ देश में उनके चाहने वालों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।

हर बार जब हम तेजी से दौड़े, मिल्खा सिंह की तरह दौड़े: भारत ने 'द फ्लाइंग सिख'  को श्रद्धांजलि दी - Hindi News station

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर कहा है- ‘स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी और उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है। भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।”

गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहते हैं ‘फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है। वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसे देश के लिए अपूर्णनीय क्षति कहते हुए लिखा है ‘सुविख्यात धावक, ‘पद्मश्री’ से सम्मानित ‘फ्लाइंग सिख’ श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिखा है ‘भारत ने एक सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं, लेकिन वे हर भारतीय को देश के चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे, ‘फ्लाइंग सिख’ हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं, विनम्र श्रद्धांजलि।’

बता दें, मिल्खा सिंह का कोविड-19 परीक्षण बुधवार को निगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन फिर गुरुवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

पत्नी के निधन से 5 दिन बाद हुआ मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से हारे फ्लाइंग

आपको बता दें, इसी हफ्ते मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से 85 साल की उम्र में निधन हुआ था। मिल्खा सिंह उस वक्त पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे जिस कारण वो पत्नी के दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।