Coronavirus in India: देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 2,726 लोगों की मौत !

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 13 हजार 378 पर पहुंच गई है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 60 हजार 471 नए केस मिले हैं। जबकि 1 लाख 17 हजार 525 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2 हजार 726 लोगों की मौत भी हुई है।

देश में कोरोनावायरस महामारी से अब तक 2 करोड़ 95 लाख 70 हजार 881 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार 472 लोग ठीक हो चुके हैं। इस महामारी ने 3 लाख 77 हजार 031 लोगों की जान ले ली है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 9 लाख 13 हजार 378 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • कुल केस- दो करोड़ 95 हजार 70 हजार 471
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 82 लाख 80 हजार 472
  • कुल मौत- 3 लाख 77 हजार 31
  • कुल एक्टिव केस- 9 लाख 13 हजार 368
  • कुल टीकाकरण- 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 72

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी

हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत

बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोनावायरस अपडेट्स

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि, जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

कोरोना के घटते केसों के बीच देश अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की देखरेख वाले सभी स्मारक और म्यूजियम 16 जून से खोल दिए जाएंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक V लगाने की शुरुआत की जाएगी। यहां अब तक सिर्फ कोवीशील्ड और कोवैक्सिन लगाई जा रही थी।

पुडुचेरी सरकार ने लॉकडाउन 21 जून मध्यरात्रि तक बढ़ाया, नए मामलों में कमी के साथ कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू पहले से लागू है।

कोरोना समाप्त नहीं हुआ है पर उसकी गति कम हुई है। कोविड टेस्ट जितने पीक के वक्त हो रहे थे उतने टेस्ट आगे भी होते रहेंगे। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक वार्ड बनाएंगे। 1-3 जुलाई को राज्य में वैक्सीनेशन का जन अभियान चलाया जाएगा: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, कैबिनेट मीटिंग के बाद

2 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 8,129 लोग संक्रमित पाए गए। 14,732 लोग ठीक हुए और 1,592 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.12 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 313 लोग संक्रमित पाए गए। 1,116 लोग ठीक हुए और 72 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.72 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,858 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 8,111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 355 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,839 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,226 मरीजों का इलाज चल रहा है।