चीन में मिले कोरोना वायरस के 24 नए स्वरूप, रिसर्चरों ने चमगादड़ों से जुटाए थे सैंपल !

ख़बरें अभी तक || कोविड-19 की उत्पत्ति की नए सिरे से जांच के बीच चीनी शोधकर्ताओं को चमगादड़ों में नए तरह के कोरोना वयारस के नमूने मिले हैं। चीनी शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में कहा है कि चमगादड़ में मिले नए वायरस में एक ऐसा वायरस शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोविड-19 का दूसरा सबसे करीबी हो सकता है।

Coron Virus: 24 New Variant Of Corona Virus Now Found In Chinese Bats - नया  संकट: चीन के चमगादड़ों में अब मिले कोरोना वायरस के 24 नए स्वरूप - Amar  Ujala Hindi News Live

शोधकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी चीन में उनकी रिसर्च से पता चलता है कि चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोना वायरस होते हैं और यह कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखते हैं। जर्नल सेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में, शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने कहा, कुल मिलाकर, हमने कई प्रकार के चमगादड़ प्रजातियों में से 24 नए कोरोना वायरस जीनोम इकट्ठे किए, जिनमें चार SARS-CoV-2 जैसे कोरोना वायरस शामिल हैं।

चीन ने 24 नए कोरोना वायरस खोजे, इनमें 4 Covid-19 जैसे...सतर्क रहना जरूरी -  Science AajTak

रिपोर्ट में चीनी रिसर्चरों ने बताया है कि उन्होंने यह नमूने मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जंगल में रहने वाले छोटे चमगादड़ों से एकत्र किए थे। उन्होंने चमगदड़ों के मुंह से नमूने लेने के साथ-साथ उनके मल-मूत्र का भी जांच किया।

चीन ने 24 नए कोरोना वायरस खोजे, इनमें 4 Covid-19 जैसे...सतर्क रहना जरूरी -  Science AajTak

चीनी रिसर्चरों ने रिपोर्ट में बताया है कि एक वायरस आनुवंशिक रूप से SARS-CoV-2 वायरस के समान था, जो चल रही महामारी का कारण बन रहा है। रिसर्चरों ने कहा कि यह स्पाइक प्रोटीन पर आनुवंशिक अंतर को छोड़कर SARS-CoV-2 का सबसे करीबी हो सकता है।

चीनी रिसर्चर्स ने चमगादड़ों में ढूंढे 24 और कोरोना वायरस

रिसर्चरों ने कहा कि जून 2020 में थाईलैंड से एकत्र किए गए SARS-CoV-2 संबंधित वायरस के साथ, ये परिणाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करते हैं कि SARS-CoV-2 से निकटता से संबंधित वायरस चमगादड़ों की आबादी में प्रसारित होते रहते हैं, और कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ज्यादा होते हैं।

चीन ने 24 नए कोरोना वायरस खोजे, इनमें 4 Covid-19 जैसे...सतर्क रहना जरूरी -  Science AajTak