पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन त्रस्त, जानें कब मिलेगी राहत

ख़बरें अभी तक || पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में गर्मी का पारा हाई है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। इस बेहाल कर देने वाली गर्मी के बाद अब हर किसी को बारिश की राहत भरी बूंदों का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई टकटकी लगाए आसमान की तरफ देख रहा है कि कब इस बेतहाशा गर्मी से निजात मिल पाएगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ट्रई सिटी चंडीगढ़ में 11 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जबकि पंजाब में 12 व हरियाणा में 13 से 16 जून के बीच बारिश की संभावना है।

The horrific heat wave continues in Rajasthan, the temperature reached 48.5  degrees in Churu | राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, चूरू में 48.5  डिग्री पहुंचा तापमान | Hindi News, राजस्‍थान

आपको बता दें पंजाब के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पटियाला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। गर्म हवाओं से लोग बेचैन हो रहे हैं। कई जिलों में तो दिन का पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही। पटियाला में न्यूनतम तापमान भी 30.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

Chhattisgarh Weather Update: Heavy Heat In State In April Month - मौसम:  गर्म हवाओं के थपेड़ों से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, पारा 42 के करीब  पहुंचा | Patrika News

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार तापमान अभी और चढ़ेगा। पीएयू की मौसम विशेषज्ञ डा. केके गिल ने पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ने के साथ साथ ह्यूमिडिटी भी बढ़ी है। आने वाले तीन दिनों में और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 12 जून से पंजाब में मौसम बदलेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेस के एक्टिव होने से पंजाब के कई जिलों बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होगी। 20 जून से प्री मानसून आ जाएगा, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की दस्तक देगा।

चंडीगढ़ में भी गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान 42 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा परेशान उमस करेगी। बीते 2 दिनों से शहर में गर्मी के साथ-साथ उमस ज्यादा हो रही है। इस वजह से लोगों को चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग में कल बारिश होने के आसार जताए हैं।

Temperature Crosses 45 Degrees, People Are Helpless To Heat - Bharatpur  News तापमान 45 डिग्री पार, लोग गर्मी से बेहाल | Patrika News

मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार चंडीगढ़ में 11 और 12 जून को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जो बारिश के साथ तापमान में कमी लाएगा। जून के आगे दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। अप्रैल से लेकर जून के पहले सप्ताह तक छोटे-बड़े मिलाकर 12-13 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश व पहाड़ी एरिया में बारिश के साथ बर्फबारी होती है।

हरियाणा में 13 से 16 जून के बीच बारिश की संभावना

Pre Monsoon 2019 Update In India - MP में रेड अलर्ट हर रोज हो रहे जारी,  जानिये किस दिन से शुरू होगी बारिश! | Patrika News

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राजस्थान की तरफ से गर्म व खुश्क हवाएं हल्की होकर अपने साथ मिट्टी का गुबार ले आती हैं। गर्म हवा आगामी दो दिनों तक चल सकती हैं। क्षेत्र में 13 जून से 16 जून तक बादल छाने, गरज चमक व तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।