Covid-19 India Update: देश में कोरोना केस में कमी से राहत,नहीं थम रहा मौत का तांडव ! पढ़िए अपडेट

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं देश में लगभग 70 दिनों बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 84 हजार 332 नए केस मिले हैं और 4 हजार 2 मरीजों की मौत गई है। वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 40 हजार 981 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले 1 अप्रैल को 81 हजार 466 केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में लगातार 30वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 11 जून तक देशभर में 24 करोड़ 96 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 34 लाख 33 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक 37 करोड़ 62 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- 2 करोड़ 93 लाख 59 हजार 155

कुल डिस्चार्ज- 2 करोड़ 79 लाख 11 हजार 384

कुल एक्टिव केस- 10 लाख 80 हजार 690

कुल मौत- 3 लाख 67 हजार 81

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शुक्रवार को 11,766 लोग संक्रमित पाए गए। 8,104 लोग ठीक हुए और 2,619 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसमें 2,213 मौतें पिछले हफ्ते हुई हैं, जिन्हें शुक्रवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 406 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां अब तक 58.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.06 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश

यहां शुक्रवार को 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,642 लोग ठीक हुए और 70 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.68 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,667 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 11,127 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 238 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 504 लोग ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.01 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,922 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अपडेट्स

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15 तारीख से हम राज्य में सीरो सर्वे कराने जा रहे हैं। इससे हमें पता लगता है कि कितने प्रतिशत जनता में एंटीबॉडी बन चुकी है। भविष्य के लिए योजना बनाने में इससे मदद मिलेगी। इस बार के सीरो सर्वे मे 6 साल से ऊपर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

तमिलनाडु में और अधिक ढील के साथ लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया गया है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।