ख़बरें अभी तक || हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 42 IAS समते12 जिलों के उपायुक्तों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अच्छा काम नहीं हुआ। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने इन अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत की।
मुख्यमंत्री स्वयं भी इन अफसरों के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। व्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खुद फील्ड में उतरना पड़ा था। तब जाकर इलाज की व्यवस्थाओं पर लोगों का भरोसा जमा। अगले कुछ जिलों में एसपी के तबादलों की भी सूची आने की संभावना है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 42 आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिनमें चरखी दादरी, यमुनानगर, झज्जर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, फतेहाबाद, पानीपत, नूंह, कैथल, सिरसा, सोनीपत और अंबाला जिलों के डीसी भी शामिल हैं। इसके अलावा चार जिलों दादरी, जींद, हिसार और गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला उपायुक्त भी बदले गए हैं।
चंड़ीगढ़- हरियाणा में बड़ा प्रसाशनिक फेरबदल हुआ
प्रदेश में 42 IAS के हुए तबादले
तबादला सूची में कई डीसी भी शामिल
सरकार ने 12 जिलों के डीसी बदले
अमरजीत सिंह मान चरखी दादरी के डीसी लगाए गए
गिरीश अरोड़ा यमुनानगर के डीसी लगाए गए
श्याम लाल पुनिया झज्जर, मुकुल कुमार कुरुक्षेत्र जिला उपायुक्त लगाए गए
विनय प्रताप पंचकूला, महावीर कौशिक डीसी फतेहाबाद लगाए गए
सुशील सारवान को जिला उपायुक्त पानीपत, प्रदीप दहिया कैथल के डीसी नियुक्त किए
अनीश यादव सिरसा के डीसी लगाए गए
ललित कुमार सोनीपत के डीसी लगाए गए जबकि शक्ति सिंह मेवात के जिला उपायुक्त बने
IAS विक्रम को अंबाला के डीसी लगाए गए
यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट



