कैथल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 12 लोग गिरफ्तार !

Khabrain Abhi Tak: हरियाणा के कैथल से  चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर में ड्रेन के पास एक घर में छापा मारा। लेकिन पुलिस जैसे ही घर में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बलराज नगर में एक घर पर देह व्यापार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।इस दौरान घर के अंदर महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए गए।

जिसके बाद पुलिस ने 8 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया और  सभी को महिला थाने लाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने घर से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। वहीं इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलराज नगर स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने घर पर छापा मारा। इस दौरान आठ महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।