कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सख्त, चंडीगढ़ में मास्क न पहनने वालों का कटा चालान

ख़बरें अभी तक || देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में हालात फिर से बेकाबू होते नजर आ रहे है। जिसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन भी सख्त हो गया है। इसी बीच प्रशासक वी. पी. सिंह बदनोर ने आदेश दिया है कि अगर लोग कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करते तो उनके चालान काटे जाएं।

इसको लेकर चंडीगढ़ की विभिन्न मार्केट और सेक्टरों में जाकर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट ने चलानी शुरू कर दी है और जो भी लोग मास्क नहीं पहन रहे उनके 1000 रुपए तक के चालान काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं जो लोग सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल नहीं रख रहे है उनका भी चालान काटा जा रहा है। इसके साथ ही अगर कोई मौके पर बहस करता है या फिर चालान देने में आनाकानी करता हैं, तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में भी एसडीएम के आदेशों के अनुसार चालान काटे गए। ग्रीन मार्केट में काफी संख्या में लोग अभी भी है, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे इसको लेकर प्रशासन सख्त है। एसडीम के आदेशों के अनुसार वहां पर भी भारी संख्या में चालान काटे गए। आपको बता दें कि चंडीगढ़ में करोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अगर ऐसे ही करोना के मामले सामने आते रहे तो स्थित बिगड़ सकती है। एहतियातन प्रशासन ने अब चालान और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।