अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके हरियाणा परिवहन विभाग ने दिया महिलाओं को खास तोहफा

Khabrain Abhi Tak, Chandigarh, March 8, 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके हरियाणा परिवहन विभाग महिलाओं के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशेष बस का तोहफा देगा। इसके लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल आठ मार्च से जिला स्तर पर एक-एक महिला बस चलाई जाएगी। इसके बाद इन बसों की संख्या महिला यात्रियों की संख्या के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष में 1800 नई बस खरीदेगी। इनमें से एनसीआर में शामिल जिलों में चलने वाली बसें इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित होंगी, जबकि लंबे रूट पर चलने वाली बसें डीजल से चलेंगी।

नई बस तीन चरणों में खरीदी जाएंगी। पहले और दूसरे चरण में 400-400 और इसके बाद एक हजार बस खरीदी जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि बेशक कोरोना काल में विभाग को घाटा हुआ मगर बावजूद इसके प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।