Women’s Day 2021: कई दिक्कतों के बाद बस स्टैंड से ट्रेनिंग लेकर महिला ने थामी बस की कमान

ख़बरें अभी तक || International Women’s Day 2021: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, इस मौके पर महिलाओं के सम्मान में कई तरह के आयोजन होते हैं। इस दिवस को मनाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य है महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना उत्पन्न करना तथा उन्हें पुरुषों के समान अधिकार दिलवाना। दुनियाभर में यह दिवस बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है।

जिंदगी में बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद भी महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों से कई गुना तरक्की हासिल कर रही है। करनाल में जिले की पहली महिला बस चालक व परिचालक भी कुछ ऐसे ही मिसाल पेश कर रही है। इस समाज और लोगों की परवाह किए बगैर उन्होनें एक नया मुकाम ही नहीं बल्कि खुद की एक नई पहचान भी बनाई है। तो कौन है  ये महिलाएं ? चलिए जानते है इनके बारें में कुछ खास बातें….    

करनाल के बल्ला गांव की बस ड्राइवर अर्चना ने अपनी कड़ी मेहनत से देश की अन्य महिलाओ के लिए एक मिसाल पेश की है। अर्चना सिटी बस चलाने के लिए करनाल में तैनात है।

32 साल की अर्चना ने यह साबित कर दिया है कि जब दिल में इच्छा कुछ अच्छा कर दिखाने की हो तो बड़े से बड़ा काम भी छोटा हो जाता है। अर्चना ही नहीं उनकी सहयोगी कंडेक्टर सरिता भी उनके साथ- साथ इस कार्य में उनका पूरा साथ देती हैं।

अचर्ना ने बताया कि वे हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थी जो सबसे अलग हो। इसके लिए उन्होंने करनाल बस स्टैंड से बस चलाने के लिए ट्रेनिंग भी ली।

आज अर्चना सभी महिलाओं और पुरुषों के लिए मिसाल बन गई हैं। उन्होंने हर महिला के लिए संदेश भी दिया और कहा कि सभी महिलाओं को घर से बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि ऐसा कोई भी काम नहीं हैं, जो कि महिलाएं नहीं कर सकती।

हालांकि अर्चना ने कहा कि शुरू में उन्होंने भी काफी दिक्कतों का सामना किया था।  लेकिन यह लाजमी है। अब वह पूरे तरीके से अपने काम में अपना ध्यान लगा पाती हैं और अब कोई परेशानी नहीं हैं।

वह बस ड्राइवर अर्चना और उसकी सहयोगी कंडक्टर सरिता का कहना है कि सरकार ने उन्हें बहुत अच्छा मौका दिया है। शुरुआत में हमें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन मन में कुछ कर दिखाने की होड़ थी।

वहीं सिटी बस में सफर करने वाले लोग भी महिला बस ड्राईवर को बस चलाते देखकर उसके हौसले की तारीफ और उनके जज्बे को सलाम कर रहे है।