गुपचुप तरीके से पैरोल पर जेल से बाहर आया राम रहीम, जानें क्या है वजह ?

ख़बरें अभी तक || साध्वी यौन शोषण  के मामले में दोषी राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है कि राम रहीम की ‘सीक्रेट’ पैरोल !  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को 24 अक्टूबर को ही पैरोल दी गई थी। बाबा राम रहीम एक दिन के लिए जेल से बाहर आया और किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि कि राम रहीम को पैरोल देने से लेकर उसे जेल लाने और वापस ले जाने की सारी कार्यवाही इतनी गोपनीय तरीके से की गई थी पूरे हरियाणा में मुख्यमंत्री से लेकर लगभग चार आदमियों की ही इस मामले की जानकारी थी। सुनारिया जेल प्रशासन ने बकायदा रोहतक जिले के SP राहुल शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था की गुजारिश की थी। इसके लिए 3 कंपनियों को तैनात किया गया था और दर्जनों वाहनों के काफिलों के साथ राम रहीम को सुनारिया से गुरुग्राम तक ले जाया गया था।

साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने गुरुग्राम के अस्पताल में गया था। वहीं मामले पर हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रंजीत सिंह ने कहा कि बेल के मामले में कानून में ये प्रावधान है कि अगर किसी के घर इमरजेंसी हो तो कैदी को 1 दिन के लिए मिलवाने ले जाया जा सकता है और 1 दिन के पैरोल में जेल सुपरिटेंडेंट को अधिकार है कि वह ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी पहले से ही थी।

वहीं इस मामले का खुलासा होने पर गुरुग्राम जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। मीडिया के पूछने पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम रेप और हत्या के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। लेकिन राम रहीम को गुपचुप तरीके से एक दिन की पैरोल मिलने पर अब सवाल उठाए जा रहे है।