कोरोना रिकवरी रेट में पलवल नंबर वन, जानें आपके शहर का क्या है हाल ?

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोना लगातार अपना कहर बरपा रहा है। हर दिन कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे है। वहीं अगर बात हरियाणा की करें तो, यहां पर भी कोरोना के आंकड़े बढ़ने का सिलसिला जारी है। लेकिन हरियाणा का रिकवरी रेट किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

प्रदेश में 91.63 फीसदी रिकवरी रेट हो गया है जो कि वाकई बेहतरीन है। वहीं हरियाणा के अलग अलग जिलों की अगर बात करें तो पलवल में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट 96.12 फीसदी है। उसके बाद अंबाला में रिकवरी रेट 95.47 फीसदी है। अंबाला के बाद फरीदाबाद में रिकवरी रेट 94.72 फीसदी है। सोनीपत में भी रिकवरी रेट 94.49 प्रतिशत है। पानीपत में भी लोगों तेजी से ठीक हो रहे हैं। जिले का रिकवरी रेट 94.51 फीसदी है।

नूंह में भी रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। जिले में रिकवरी रेट 93.02 प्रतिशत है। करनाल में रिकवरी रेट 92.76 प्रतिशत है, तो वहीं यमुनानगर में 92.19 का रिकवरी रेट है। बाकी जिलों में भी हालात काफी बेहतर हैं यानि, हरियाणा के लगभग सभी जिलों में लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहे हैं। लेकिन एक ओर पक्ष यह भी कि नए मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि सेनेटाइजेशन का ध्यान रखें। मास्क जरुर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग जरुर बनाए रखें, क्योंकि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं मिलती तब तक एतियात और बेहतर रिकवरी रेट ही कोरोना के खिलाफ अचूक हथियार हैं।