बबीता फोगाट और कविता दलाल को खेल विभाग में मिला ये बड़ा पद

ख़बरें अभी तक || कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली बबीता फौगाट को हरियाणा सरकार की ओर से खेल विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। बबीता को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं बबीता के साथ- साथ WWE रेसलर कविता दलाल को भी सरकार ने डिप्टी डायरेक्ट बनाया गया है।

हरियाणा सरकार ने एक लेटर के जरिए इन दोनों खिलाड़ियों के खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर बनने की जानकारी दी है। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि बबीता फौगाट हरियाणा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई, चरखी दादरी से चुनाव लड़ा था।

इसके साथ ही अगर बबीता फोगाट के खेल से जुड़े सफर की बात करें तो, बबीता ने 2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल और 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में बबीता ने कास्य पदक हासिल किया था। वहीं WWE रेसलर कविता दलाल जींद जिले की रहने वाली हैं। कविता भारतीय पेशेवर पहलवान हैं, जो वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानि की WWE में जाने वाली भारत की पहली भारतीय महिला रेसलर हैं।

बहरहाल हरियाणा को खेल और खिलाड़ी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और बड़ी बात ये भी कि हरियाणा की बेटियां खेलों के क्षेत्र में दुनियाभर में देश और प्रदेश का नाम रोशन करती आई हैं। अब दोनों महिला खिलाड़ियों को ये जिम्मेदारी दिए जाने की बाद उम्मीद की जाती है कि आने वाले दिनों में हरियाणा से और बेटियों के खेलों की दिशा में नए रास्ते खुलेंगे।