हरियाणा के इन 5 जिलों में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बुलेटिन

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के कुछ जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा के कुछ जिलों में तेज- हवाओ के साथ बारिश की संभावना हैं। इसी के चलते करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला जैसे जिलों में व उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं -कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग मुताबिक इन जिलों में मौसम एक बार फिर से अपना मिजाज बदल सकता है। बता दें कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से किसानों की सारी फसल बर्बाद हो चुकी है।