पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

ख़बरें अभी तक। मध्यप्रदेश में 26 मार्च को 3 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने है। बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 3 सीटें हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा में कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इन तीनों सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना है।

वहीं राज्यसभा के लिए आज 12.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नामाकंन दाखिल करेंगे। हालांकि अब तक कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। बुधवार की शाम को जब मीडिया ने दिग्विजय सिंह से पूछा था कि उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी कब बनाया जाएगा। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा था- इस संबंध में कमलनाथ जी से पूछिए, वही बताएंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया कल यानि 13 मार्च को राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।