हरियाणा में होली के बाद एक फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, देखिए

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में होली के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद एक बार फिर से पश्चिमी हलचल सक्रिय होने के आसार है। इसी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में 10 मार्च की रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 11 और 12 मार्च को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना भी है।

हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 10 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। लेकिन 10 मार्च रात से ही मौसम में बदलाव होगा और फिर 11, 12 को फिर से प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ- साथ बारिश की आशंका है। बता दें कि हरियाणा के कई जिलों में लगातार कुछ दिनों की बारिश के बाद होली पर मौसम साफ हो गया हैं, लेकिन होली के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा।