जिला किन्नौर के सांगला घाटी में मनाया गया होली का त्योहार

ख़बरें अभी तक। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के सांगला घाटी में तीन दिवसीय होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इस त्योहार में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग भी होली का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इस होली के दूसरे दिन में देश के विभिन्न स्थानों दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता आदि स्थानों के पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेल कर पूरा मनोरंजन किया। बता दें कि सांगला घाटी में होली का त्योहार 3 दिनों तक मनाया जाता है।

जिसमें लोग आपसी भाईचारा को बढ़ाते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लेते हैं।  होली के पावन पर्व पर लोगों की टोली पूरे गांव में जाकर स्थानीय लोगों को रंगों से रंग देते है और  सभी लोग यहां के लोकगीतों व वाद्य यंत्रों पर नाचते गाते रहते हैं। गौर रहे कि सांगला घाटी इस समय सफेद बर्फ की चादर ओढ़े हुए हैं। सांगला घाटी में तापमान की भारी गिरावट होने के बावजूद भी देसी पर्यटकों व स्थानीय लोगों को इस होली के त्योहार को मनाने में पूरा जोश देखा जा रहा है।