फरीदाबाद की महिलाओं ने खेली चंदन और फूलों की होली

ख़बरें अभी तक। फरीदाबाद के सेक्टर 9 से प्रोत्साहन ग्रुप की महिलाओं ने चंदन और टेसू के फूलों के साथ होली खेली इस मौके पर महिलाओं ने जहां जल संरक्षण का संदेश दिया, वहीं कोरोना वायरस के चलते चाइनीज रंगों व गुलाल को होली समारोह से दूर रखा।  इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। प्रोत्साहन ग्रुप की अध्यक्ष मधु गुप्ता ने इस मौके पर कहा की कोरोना वायरस के चलते इस बार लोग ऑर्गेनिक वा हर्बल रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसलिए उनकी संस्था द्वारा भी हर्बल रंगों के साथ-साथ चंदन और फूलों की होली खेली गई है। सभी महिलाओं ने इस समारोह में काफी आनंद लिया। महिलाओं ने होली की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि ज्यादातर रंग और गुलाल चाइना से आते हैं, इसलिए इस बार उन्होंने रंगों की बजाय चंदन से होली खेली है और टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर होली का रंग जमाया है।