20 मार्च की सुबह फांसी के फंदे पर लटकाए जाएंगे निर्भया के दरिंदे, नया डेथ वारंट जारी

ख़बरें अभी तक। Breaking News:  निर्भया गैंगरेप के मामले में चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मामले के चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी किया है। तीन बार डेथ वारंट की तारीख रद्द होने के बाद अब यह चौथा डेथ वारंट जारी हुआ है। इसी के चलते निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ 20 मार्च की सुबह फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।

पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मामले के चारों दोषियों के लिए यह नया डेथ वारंट जारी किया है। निर्भया के दोषियों के सभी कानूनी विकल्प अब खत्म हो चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज कर दी थी। बाकी के तीन आरोपियों की दया याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन फांसी की नई तारीख के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा। इस पर कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की और दोषियों का नया डेथ वारंट जारी किया। नए डेथ वारंट के मुताबिक अब 20 मार्च सुबह 5:30 बजे फांसी दी जाएगी।