राष्ट्रवाद में हिटलर की झलक, राष्ट्रीय शब्द का करें इस्तेमाल: मोहन भागवत

ख़बरें अभी तक। झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में  राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द में नाज़ी और हिटलर की झलक दिखाई देती है। वहीं संघ प्रमुख मोहव भागवत ने कहा कि RSS  का विस्तार देश के लिए है क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है।

वहीं संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि राष्ट्रवाद जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,क्येंकि इसका मतलब नाज़ी या हिटलर से निकाला जा सकता है। ऐसे में राष्ट्र या राष्ट्रीय जैसे शब्दों को प्रमुखता से इस्तेमाल करना चाहिए।

हिंदुत्व के मुद्दे पर संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदू ही एक ऐसा शब्द है जो भारत को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश करता है। देश में कई धर्म हैं, लेकिन हर व्यक्ति एक शब्द से जुड़ा है जो हिंदू है। ये शब्द ही देश के कल्चर को दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ देश में विस्तार के साथ-साथ हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ता रहेगा जो देश को जोड़ने का काम करेगा।