हरियाणा विधानसभा का घेराव करने निकले किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

खबरें अभी तक। हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन पंचकूला में भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान विधानसभा घेराव के लिए निकले थे लेकिन भारी पुलिस बल ने किसानों को हिरासत में ले लिया। किसान जैसे ही पुलिस बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस के साथ किसानों की धक्का मुक्की हुई और उसके बाद भीड़ के खदेड़ने के लिए वाटर केनन का प्रयोग किया गया ।

उसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी नही रुके तो पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश सेक्टरी हरपाल सिंह ने बताया कि सरकार का घेराव करने जा रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी मांग धान घोटाले की सीबीआई जांच करवाई जाए ।