स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद की राहें हुई अलग, ट्वीटर के जरिए दी जानकारी

ख़बरें अभी तक। स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद से तलाक की जानकारी आज ट्विटर हैंडल के जरिए दे दी है। बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष है और नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीटर पर लिखा कि, सबसे दुख का समय तब होता है जब फेयरी टेल खत्म होती है। मेरी कहानी भी खत्म हुई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है।

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखती है कि, कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी। स्वाती ने आगे लिखा, हर रोज़ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दें।